सपना दिन में देखा, टूटा



सपना दिन में देखा, टूटा,
रहबर ने ही सबको लूटा।

कैसे कहें अफ़रा तफ़री में,
किसने किसको कितना कूटा।

अक्सर करता बात बड़ी जो,  
होता है वह कद का बूटा।

दुनिया दारी समझी मैंने,
साथ तुम्हारा जबसे छूटा।

आज 'अमर' तुम बदले से हो,
पिघला पत्थर, झरना फूटा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग़ज़ल बे-बहर (नज़्म ही मेरी आवाज़ है )

नये भारत की परिकल्पना: आचार्य ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज' की कविताओं का गहन अध्ययन