झूठ है सब (ग़ज़ल)

झूठ है सब
ये कहा कब?
होश आया
लुट गया जब
दूर थे जो
पास हैं अब
अब तो मेरा
प्यार मज़हब
रह के चुप तू
देख करतब
बँट रही है
मुफ़्त मनसब
हँस रहे हो
बंद कर लब
हर किसी को
देखता रब
राज जब था
फ़िक्र थी तब
अब 'अमर' क्या
चुप का मतलब

कमें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नये भारत की परिकल्पना: आचार्य ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज' की कविताओं का गहन अध्ययन

ग़ज़ल बे-बहर (नज़्म ही मेरी आवाज़ है )