आँख मेरी देखिये (ग़ज़ल)


आँख मेरी देखिये अब नम नहीं है
ज़िंदगी की हर डगर तो सम नहीं है
साँप की फितरत है डसना मानता हूँ
ज़ह्र मुझको मार डाले, दम नहीं है
सुर-असुर संग्राम तो सच सभ्यता का
कल्पना की ही उपज तो यम नहीं है
किस तरह तोड़ा मेरा सबने भरोसा
क्या बताऊँ कोई तो हमदम नहीं है
हैं हज़ारों ग़म के मारे इस जहाँ में
सिर्फ़ तेरा ग़म ही केवल ग़म नहीं है
ख़ुद बिखर कर रोकता हूँ आँसुओं को
जी रहा इस दौर में भी, कम नहीं है
दानवों के चीथड़े कैसे उड़ेंगे
तू 'अमर' है आदमी, तू बम नहीं है



कमें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नये भारत की परिकल्पना: आचार्य ज्योतीन्द्र प्रसाद झा 'पंकज' की कविताओं का गहन अध्ययन

ग़ज़ल बे-बहर (नज़्म ही मेरी आवाज़ है )